Last Updated:
India vs Pakistan t20 world cup: जहां एक तरफ पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 मैच को देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली चाहते हैं मैच बारिश से धुल जाए. उनहोंने टीवी पर बैठकर कहा, मैं चाहता हूं ऊपरवाला बारिश करवा दे.
बासित अली बोले- चाहता हूं भारत-पाक मैच में बारिश हो जाए
एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में 93% बारिश की संभावना है. अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगेगी. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली चाहते हैं कि बारिश हो. ए स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान बासित ने कहा, “मेरी दुआ है कि ऊपरवाला बारिश कराए.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे पूरा मैच देखना चाहते हैं, तो उन्होंने दोहराया, “मुझे बारिश चाहिए.”
क्या भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे
कितने ओवर का खेल जरूरी
टी20 मुकाबले में नतीजा आने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी है. अगर यह न्यूनतम शर्त पूरी नहीं होती है तो मैच रद्द मान लिया जाएगा. ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज के किसी भी मैच के लिए ‘रिजर्व डे’ नहीं रखा गया है. भारत और पाकिस्तान फिलहाल ग्रुप ए में दो-दो मैचों में चार-चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जिसमें भारत नेट रन रेट के आधार पर आगे है.
अगर अंक बांटे जाते हैं तो दोनों टीमें एक मैच बाकी रहते सुपर आठ में पहुंच जाएंगी. ग्रुप की बाकी तीन टीमें- अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया- अधिकतम चार अंक ही हासिल कर सकती हैं.
क्या है कोलंबो के मौसम पूर्वानुमान:
दिन के समय 65% बारिश की संभावना है, दोपहर में गरज-चमक के साथ बौछारें और घने बादल छाए रह सकते हैं. रात में बारिश की संभावना घटकर 25% रह जाती है (हालांकि कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के शुरुआती घंटों यानी शाम 7 बजे के आसपास यह 49%-65% तक बनी रह सकती है). उत्तर दिशा से 11 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.