VIP कोटा: काफी टिकट स्पॉन्सर्स, क्रिकेट बोर्ड्स (BCCI/PCB) और VIPs के लिए रोक कर रखे जाते हैं. जब वे इनका इस्तेमाल नहीं करते, तो आखिरी वक्त में इन्हें आम पब्लिक के लिए पोर्टल पर डाल दिया जाता है.
पेमेंट फेलियर: कई बार लोग टिकट बुक तो करते हैं पर पेमेंट फेल हो जाती है, तो वे टिकट वापस सिस्टम में आ जाते हैं और ‘Coming Soon’ दिखाने लगते हैं.
टिकट अभी बिके नहीं, जल्दी कुछ और भी आएंगे.
क्या वाकई सारे टिकट बिक गए?
सस्ते वाले तो गए: जो ₹438 से ₹2,000 वाले सस्ते टिकट थे, वे तो मिनटों में बिक गए.
प्रीमियम वाले बचे: महंगे टिकट और कॉर्पोरेट बॉक्स वाले टिकट अभी भी मिल सकते हैं या अगले फेज में खुलेंगे.
अब टिकट कैसे मिल सकता है?
Notify Me: ऐप पर ‘Interested’ या ‘Notify Me’ बटन दबा दें, ताकि जैसे ही टिकट लाइव हों, आपको पता चल जाए.
साइट चेक करें: कभी-कभी ऐप से पहले ICC की अपनी वेबसाइट (tickets.cricketworldcup.com) पर टिकट दिखने लगते हैं.
अब अगर टिकट मिल गए तो वहां होटल, वीजा और फ्लाइट का क्या होगा?
1. फ्लाइट्स: दाम आसमान पर भारत से कोलंबो के लिए फ्लाइट्स अब ‘रॉकेट’ बन चुकी हैं. 15 फरवरी के मैच के लिए किराया कुछ ऐसा है:
सीधी फ्लाइट: दिल्ली से कोलंबो का आने-जाने का टिकट 1,18,000 रुपये के पार जा चुका है. मुंबई से भी हाल बुरा है, वहां से सीधे जाने पर 82,000 से 1,18,000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं.
कनेक्टिंग फ्लाइट्स: सीधी फ्लाइट महंगी है तो चेन्नई या मदुरै का रास्ता देख सकते हैं.
चेन्नई से कोलंबो: यहां से सफर सिर्फ 80 मिनट का है. इंडिगो और श्रीलंकन एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट यहां से करीब 20,000 – 25,000 रुपये में मिल जाएगी.
मदुरै से कोलंबो: मदुरै से श्रीलंकन एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट का एक तरफ का किराया अभी 20,000 रुपये के आसपास है.
2. वीजा: एकदम मुफ्त और आसान: भारतीयों के लिए श्रीलंका ने फ्री इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) सुविधा दे रखी है. आपको बस ऑनलाइन अप्लाई करना है और 30 दिन का मुफ्त टूरिस्ट वीजा मिल जाएगा. इसके लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी.
3. होटल: जेब खाली होने वाली है कोलंबो के बड़े होटलों ने रेट 6 से 10 गुना तक बढ़ा दिए हैं. कुछ नामी होटलों में एक रात का किराया 1.5 लाख रुपये तक पहुंचा है.
स्मार्ट टिप: कोलंबो शहर के बीचों-बीच होटल खोजने के बजाय, वहां से थोड़ा दूर जैसे नेगोम्बो या माउंट लाविनिया रुकें. वहां रेट थोड़े कम मिलेंगे और टैक्सी या टुक-टुक से स्टेडियम पहुंचना आसान होगा.
4. स्टेडियम के आसपास जाम मिलेगा
भारी भीड़: मैच वाले दिन आर. प्रेमदासा स्टेडियम के पास जबरदस्त ट्रैफिक जाम होगा. कई सड़कें बंद भी रह सकती हैं.
सलाह: मैच शुरू होने से कम से कम 3-4 घंटे पहले निकलें. वहां लोकल ‘टुक-टुक’ ऑटो सबसे अच्छे हैं, बस बैठने से पहले किराया तय कर लें क्योंकि वे भी डिमांड देखकर दाम बढ़ा देते हैं.
तीन जरूरी टिप्स
करंसी का हिसाब: श्रीलंका में खर्च करते वक्त कंफ्यूज न हों. वहां का 1 रुपया भारत के लगभग 30 पैसे के बराबर है. यानी अगर वहां किसी चीज की कीमत 1,000 श्रीलंकन रुपये है, तो वह आपको भारतीय रुपयों में सिर्फ 292 रुपये की पड़ेगी.
सामान की लिमिट: अगर आप चेन्नई या मदुरै से छोटी फ्लाइट ले रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उनमें सामान ले जाने की लिमिट कम हो सकती है. पैकिंग करने से पहले अपनी एयरलाइन के नियम जरूर चेक कर लें.
लोकल सिम कार्ड: वहां पहुंचते ही एयरपोर्ट पर ‘डायलॉग’ या ‘मोबिटेल’ का सिम कार्ड ले लें. यह सस्ता पड़ता है और स्टेडियम में लाइव अपडेट्स देखने या टैक्सी बुक करने के काम आएगा. वहां भारतीय सिम चलती है, लेकिन रोमिंग पैक नए सिम से कहीं ज्यादा महंगा है.
तो अगर आपको टिकट मिल जाती है तो आप लकी हैं, लेकिन आगे के खर्चे और सफर भी आसान नहीं है. पता है क्यों? क्योंकि ये इंडिया-पाकिस्तान का मैच है, इसमें कुछ भी आसान नहीं होता.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.