Last Updated:
IND vs SA Super 8: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 22 फरवरी सुपर संडे होने वाला है. इस दिन भारत की दो क्रिकेट टीमें अलग अलग जगहों पर मुकाबला खेलने उतरेगी. एक ओर जहां भारत टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद में भिड़ेगा वहीं दूसरी ओर इंडिया ए महिला टीम बांग्लादेश ए के खिलाफ महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में बांग्लादेश ए से बैंकॉक में खेलेगी.
क्रिकेट फैंस के लिए 22 फरवरी सुपर संडे रहने वाला है.
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. यह मैच शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार चार मैच जीतकर सुपर आठ में पहुंची है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका भी शानदार फॉर्म में है. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है. भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म है जो इस विश्व कप में लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हुए.
क्रिकेट फैंस के लिए 22 फरवरी सुपर संडे रहने वाला है.
टी20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में डक पर आउट हुए अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर आठ मैच से पहले जब सवाल उठे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिंदास और बेलाग जवाब दिया. सूर्यकुमार ने कहा ,‘मैं उन लोगों को लेकर चिंतित हूं जो अभिषेक की फॉर्म की चिंता कर रहे हैं. उन्हें अभिषेक के फॉर्म की इतनी चिंता क्यो है. पिछले साल अभिषेक ने हम सभी को कवर किया और अब उसे कवर करना हमारी जिम्मेदारी है.’ पिछले एक साल में अभिषेक की उपलब्धियों की ओर इशारा करते हुए सूर्यकुमार ने कहा ,‘मैं उन टीमों के बारे में सोच रहा हूं जो उसके खिलाफ खेलने वाली हैं कि उसने एक भी रन नहीं बनाया है. आपको बाकी के जवाब तो पता है. जब वह रन बनाता है तो क्या होता है. टीम खेल में यह होता रहता है.’ अभिषेक को लगातार मैचों में ऑफ स्पिनर ने आउट किया है और वह स्लॉग शॉट खेलते समय विकेट गंवा बैठे हैं. लेकिन सूर्यकुमार इसे लेकर चिंतित नहीं हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मेंस टीम के भिड़ने से पहले महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में टकराएंगी. भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर है.भारतीय टीम खिताब जीत की प्रबल दावेदार है.राधा यादव की अगुआई में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बन सकती है. भारत ने जहां श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराया वहीं बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.