India vs South Africa Super 8 Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद सुपर 8 का मुकाबला शुरू हो चुका है। हालांकि, 21 फरवरी को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला सुपर 8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार, 22 फरवरी को मैच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं भारत-बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कब और कहां फ्री में देख सकते हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यहां एक साथ एक लाख से अधिक दर्शक मैच देख सकते हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मैच कब शुरू होगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच रविवार, 22 फरवरी को शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस शाम 6:30 बजे ही हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों के बीच टी20 विश्व कप में अभी तक कुल सात मैच हुए हैं। सात मैच में भारत ने पांच और दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच जीता है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मैच फ्री में कहां देखें?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 का मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो आप मोबाइल में भी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
SA के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.