Last Updated:
Australia thrashed India in the pink ball Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम को पिंक बॉल टेस्ट में 10 विकेट की करारी हार मिली है. मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम के सामने महज 25 रन का लक्ष्य था जिसे बिना विकेट गंवाए ही टीम ने हासिल कर लिया. एलिसा हीली ने इस जीत के साथ ही अपने इंटरनेशनल करियर का अंत किया.
भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में मिली करारी हार
नई दिल्ली. एक तरफ भारतीय पुरुष टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरने के लिए तैयार है तो दूसरी तरफ कुछ महीने पहले वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम को टेस्ट में शर्मनाक हार मिली. भारत की टॉप आर्डर बैटर प्रतिका रावल ने स्नेह राणा के साथ 63 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया. भारत पारी की हार से बचने में कामयाब रहा, लेकिन मेजबानों के लिए 25 रन का लक्ष्य आसान था. एलिसा हीली ने 8 मार्च को पर्थ के वाका ग्राउंड में 10 विकेट की जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा.
पिछले दिन के स्कोर 105/6 से शुरू करते हुए, प्रतिका और स्नेह ने शुरुआती ओवरों में सतर्कता बरती. प्रतिका ने तीसरे दिन की पहली बाउंड्री लगाई. अगले ओवर में उन्होंने 105 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. स्नेह को एनाबेल सदरलैंड ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकीं. एश्ले गार्डनर ने स्नेह को 30 रन (54 गेंद) पर आउट कर साझेदारी तोड़ी. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.