India will have to travel to Colombo: पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दे दी है. शर्त ये है कि वो भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेगा. आईसीसी के नियम के मुताबिक भारत को अगर इस मैच के अंक को हासिल करना है तो उसे मैच हो या ना हो श्रीलंका में मैच के दिन मौजूद रहना होगा.
भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर फिलहाल मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बवाल मचाने के बाद पाकिस्तान ने उसका साथ दिया. बांग्लादेश अपने मैच को भारत से बाहर कराने की जिद पर अड़ा रहा और आखिरकार आईसीसी ने उसको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर मैच की जगह बदलने की मांग की थी. आईसीसी ने साफ कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई खतरा नहीं है इसकी जांच खुद संस्था की एजेंसी कर चुकी है. पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में शामिल करने पर नाम वापस लेने की धमकी दी. आखिर में आकर एक भारत के मैच का बहिष्कार करने का फैसला लेकर शांत हो गया.

भारत को क्यों जाना होगा मैच खेलने श्रीलंका
पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलने से मना कर दिया है. इसका फायदा सीधे तौर पर भारतीय टीम को मिलेगा. पाकिस्तान के मैच ना खेलने पर भारत को जीत के बाद मिलने वाले 2 अंक विरोधी टीम के बहिष्कार करने की वजह से दिए जाएंगे. हालांकि ये इतना सीधा नहीं है इसके पीछ शर्त है. भारत को कोलंबो जाना होगा. आईसीसी का नियम कहता है कि मैच के अंक तभी दिए जाएंगे जब एक टीम मैदान पर मौजूद हो और दूसरी टीम खेलने से इनकार कर दे. अगर दोनों टीमें मैदान पर नहीं होती हैं, तो मैच को रद्द माना जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.