Last Updated:
T20 World Cup 2027 India: भारतीय क्रिकेट टीम नई रणनीति और प्लानिंग के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने मैदान पर उतरेगी. तिलक वर्मा ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले इशारों-इशारों में ही इसका खुलासा कर दिया है. ओपनर्स को पहली गेंद से मारने का लाइसेंस मिला है तो मिडिल ऑर्डर के दो बल्लेबाज एंकर रोल निभाएंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम
बैखौफ एंकर्स-जिम्मेदार मिडिल ऑर्डर
दरअसल, भारत अगर चैंपियन बनता है तो ये एक बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि आजतक कोई भी टीम लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. अपने घर पर भी किसी टीम को खिताब जीतने का मौका नहीं मिला है. इतना ही नहीं तीन ट्रॉफी भी किसी टीम के नसीब में नहीं आई है. ऐसे में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की प्लानिंग पर हिंट दिया है. तिलक वर्मा ने बताया कि टीम ने दोनों ओपनर्स को बेखौफ खेलने की खुली छूट दी है जबकि तीसरे और चौथे नंबर के प्लेयर्स एंकर की भूमिका निभाएंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप
तिलक-सूर्या निभाएंगे टीम में एंकर का रोल
टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ भारतीय टीम को अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करना पड़ा था क्योंकि अमेरिका के खिलाफ मैच में असमान उछाल विकेट पर टीम ने 77 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी. तिलक ने कहा कि टीम ने तीसरे और चौथे नंबर पर उन्हें और सूर्यकुमार को क्रीज पर डटे रहने की जिम्मेदारी सौंपी है.
बैलेंस प्लानिंग से वर्ल्ड कप में बढ़ रही टीम इंडिया
ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर छक्के जड़ने की जिम्मेदारी हैं. संजू सैमसन भी इसी तेवर के खिलाड़ी है और तीनों पहली गेंद से हिट करते हैं. अगर ये बैटर्स चल गए तो मान लिया जाए कि भारत का प्लान ए सफल रहा, लेकिन आक्रामक खेलने के चक्कर में ये प्लेयर्स आउट हो गए तो तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाले तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव एंकर की भूमिका निभाकर पारी को संभालने और रन गति बरकरार रखने का रोल निभाते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 में रिकॉर्ड
6 से 16 ओवर में तय होता है मैच का फ्यूचर
टी-20 क्रिकेट में ऐसा माना जाता है कि छह से 16 ओवर के बीच अच्छा खेलने वाली टीम जीतती है इसलिए तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर आने वाले बैटर्स को दबाव सोखने का रोल मिला है. मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा कि अगर विकेट जल्दी गिरते हैं तो एक-दो ओवर खेलकर स्थिति को संभालना जरूरी है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.