Shikhar Dhawan And Yuzvendra Chahal Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। शिखर धवन के अलावा, टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुल मिलाकर दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। शिखर धवन और युजवेंद्र चहल अमूमन फनी वीडियो बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। अब दोनों के मिलकर फिर से एक बार फनी वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल साथ कोलेबोरेशन में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धवन, चहल से कहते हैं कि ‘ये क्या फटे हुए कपड़े पहनकर आते हो और ये टोपी क्यों पहन रखी है?, इसके बाद युजवेंद्र चहल कहते हैं कि ‘किसी को पता न चले कि दिमाग में क्या चल रहा है इसलिए टोपी पहन रखी है।’
शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा ‘इन दोनों का ड्रामा फिर से शुरू हो गया।’ एक अन्य फैंस ने लिखा ‘चतुर चहल, चंचल चहल। एक अन्य फैंस ने लिखा ‘दो भाई दोनों तबाही।’
शिखर धवन ने चहल और पत्नी सोफी के साथ बनाया था वीडियो
शिखर धवन ने कुछ दिन पहले ही युजवेंद्र चहल और अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ कोलेबोरेशन में एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में शिखर धवन अपनी शादी के बारे में कहते हैं और फिर बोलते हैं कि पहले पापा की शादी हो जाने दो, उसके बाद तेरी भी करा देंगे।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.