Indian Women tour of Australia 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां तीन टी20, तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस दौरे पर होने वाले टेस्ट मैच के लिए BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है. दौरे के आखिरी में यह इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा.
BCCI ने किया टेस्ट टीम का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. भारत की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी. पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के अलावा बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. प्रतिका का टीम में चयन होना इस बात का संकेत है कि वह टखने की चोट से काफी हद तक उबर चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें पिछले साल के महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल से बाहर बैठना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला टीम.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे.
About the Author

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.