IPL 2026 may postponed due to LPG shortage: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अब भारत भी प्रभाव पड़ने लगा है. देश में LPG की किल्लत होने लगी है. इसी बीच अब आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि हो सकता है कि आगामी सीजन को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए.
LPG किल्लत का असर आईपीएल पर भी
इसी वजह से कई होटलों ने अपने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी है ताकि LPG का इस्तेमाल संभलकर किया जा सके. सोमवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया कि मौजूदा फ्यूल सप्लाई की दिक्कतों के चलते घरेलू और जरूरी गैर-घरेलू सेक्टर को LPG देने को प्राथमिकता दी जा रही है. मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को ज्यादा LPG उत्पादन के आदेश दिए हैं और ये अतिरिक्त उत्पादन घरेलू LPG के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
हालात पर नजर बनाए हुए है बीसीसीआई-धूमल
वहीं आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि लीग हालात पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा, “हम हालात की समीक्षा कर रहे हैं. ये स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए अभी कुछ कहना मुश्किल है. लेकिन जरूरत के हिसाब से फैसला लिया जाएगा.” उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन बोर्ड राज्य चुनावों से टकराव टालने की कोशिश कर रहा है और टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होने की योजना है. हालांकि, अगर मौजूदा हालात बने रहते हैं तो बीसीसीआई और आईपीएल को कोई फैसला लेना पड़ सकता है.”
बता दें कि LPG सप्लाई के अलावा लॉजिस्टिक्स भी एक चुनौती है, जैसा हाल ही में भारत द्वारा जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था. जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमों को भारत से निकलने में देरी हुई है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद की वजह से उनके देश जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा था. इस बीच, कई फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग शहरों में अपने कैंप शुरू कर दिए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप कई दिनों से चल रहा है, जिसमें करीब 10 खिलाड़ी रोजाना हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं. पंजाब किंग्स ने भी धर्मशाला में अपना कैंप लगाया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.