Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 42 गेंदों में शतक ठोका. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला सैकड़ा है. ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही ईशान किशन ने पाकिस्तान के कामरान अकमल का एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.
ईशान किशन ने 42 गेंदों में ठोका शतक.
नई दिल्ली. ईशान किशन ने दो साल के लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटकर धमाकेदार वापसी की. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई. 5 मैचों की इस सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज ईशान किशन ने आखिरी मैच में तूफानी शतक ठोका. ईशान किशन ने 100 रनों तक पहुंचने के लिए महज 42 गेंदें लीं और इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें