Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के जरिए सेलेक्टर्स को खूब प्रभावित किया। न्यूजीलैंड सीरीज में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन भी किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में ईशान किशन ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 08, 76, 28 और 103 रनों की शानदार पारियां खेली।
ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन से चलते उन्हें ताजा टी20 ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा भी हुआ है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसर ईशान को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 32 पायदान का शानदार फायदा हुआ है। वहीं, भारतीय टी20 के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं। ईशान के शानदार प्रदर्शन से चलते यह कयास लगाया जाने लगा है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।
करीब 2 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करते हुए ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें आईसीसी रैंकिंग में 32 पायदान का फायदा हुआ। ICC द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ईशान 64वें रैंक से सीधे 32वें रैंक पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन की रेटिंग भी शानदार हो गई है। अगर इसी उनका फर्म जारी रहा है, तो जल्द ही टॉप 10 में नजर आ सकते हैं।
पिछले कई महीनों से टॉप पर चल रहे भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी रैंकिंग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। अभिषेक की रेटिंग 917 की है। अभिषेक ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियाँ खेली थी। वहीं, तिलक वर्मा नंबर चार पर बने हुए हैं।
क्या ईशान T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते आएंगे नजर?
ईशान किशन जिस शानदार फर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए कई फैंस कयास लगाने लगे कि वो टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। कई फैंस का मानना है कि संजू सैमसन जिस तरफ आउट फर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर संजू की जगह ईशान किशन मैच में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप मैच शुरू हो रहा है और 7 फरवरी को ही भारत का USA के खिलाफ मैच है।