Ishan Kishan BCCI Central Contract: दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई हर साल चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की सलाह पर खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करता है, जो उन प्लेयर्स का मेहनताना तय करता है. इस बार कुल 30 पुरूष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी कैटेगरी में रखा गया है.
30 खिलाड़ियों को मिली जगह
इसके अलावा सीनियर सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ कैटेगरी से निकालकर बी कैटेगरी में डाल दिया गया है. बोर्ड ने सात करोड़ की रिटनेरशिप वाली ए प्लस कैटेगरी खत्म कर दी है. बीसीसीआई ने अपने अनुबंध में कुल 30 पुरूष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी श्रेणी के सालाना अनुबंध देने की घोषणा की है.
किस कैटेगरी में कितने पैसे मिलेंगे?
दो फॉर्मेट में कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट हरफनमौला रविंद्र जडेजा को ए श्रेणी में रखा गया है. बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है, इससे पहले ए श्रेणी में पांच करोड़ रूपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रूपये दिये जाते थे.
BCCI ने क्यों खत्म की A+ कैटेगरी?
कोहली और रोहित टेस्ट और टी-20 से विदा लेने के बाद एक ही प्रारूप में खेलते हैं और इसलिए शीर्ष श्रेणी में नहीं रह सकते. समझा जाता है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस ग्रेड की शुरुआत की थी. यह तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिए था और इतने वर्ष में सिर्फ कोहली, रोहित, जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी में रहे हैं. अब इनमें से तीन एक या दो फॉर्मेट से विदा ले चुके हैं. लिहाजा बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता. गिल का सभी प्रारूपों में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.