Ishan Kishan smashed six boundaries: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपने प्रचंड फॉर्म में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिवेंद्रम में खेले गए आखिरी टी20 में ईशान ने ईश सोढ़ी के खिलाफ चौके-छक्के की बारिश कर दी. ईशान किशन ने ईश सोढ़ी के ओवर की सभी गेंद पर बाउंड्री उड़ाई.
ईश सोढी ने ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से की थी. इसके बाद उन्होंने लगातार तीन चौके उड़ाए. चौके के बाद ईशान ने एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया. ईशान किशन इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने चौथा और फिर छक्का जड़कर ईश सोढ़ी की हालत पतली कर दी. इस दौरान ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया.
42 गेंद में ईशान ने पूरा किया शतक
फिफ्टी लगाने के बाद भी ईशान किशन ने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के हर गेंदबाज को आड़े हाथों लिया और सिर्फ 42 गेंद में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया. हालांकि, शतक लगाने के बाद भी ईशान किशन ने अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखने की कोशिश की, लेकिन उसकी अंदाज में वह आउट हुए. ईशान के शतक को देखकर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी गदगद हो गए.
ईशान किशन टीम इंडिया के लिए 103 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 43 गेंद का सामना किया, जिसमें 10 छक्के और सिर्फ 6 चौके शामिल रहे. ईशान किशन की इस तूफानी बैटिंग से साफ पता चल रहा है कि वह किस तरह खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं.
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय बल्लेबाजों ने कप्तान सूर्या के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.