Last Updated:
Jacob Bethell statement: इंग्लैंड की सेमीफाइनल में हार के बाद शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया है. बेथल ने कहा कि विल जैक्स के आउट होने के बाद सबकुछ बदल गया. उनका विकेट मैच का रुख भारत की ओर मोड़कर चला गया. बेथल ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा लेकिन यह सेंचुरी उनकी टीम के काम नहीं आई.
जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ हार की वजह बताई.
भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने पहले पावरप्ले में हैरी ब्रूक (Harry Brook) का शानदार कैच पकड़ा और फिर 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर डीप प्वाइंट पर शानदार कैच लेकर फॉर्म में चल रहे विल जैक्स (Will Jacks) को आउट कर दिया. जब बेथेल से पूछा गया कि दोनों में कौन सा कैच ज्यादा निर्णायक था, तो उन्होंने कहा कि उस समय जैक्स का आउट होना उनके लिए बड़ा झटका था. उन्होंने कहा, ‘ब्रूकी का कैच भी अच्छा था, लेकिन उस समय मैच में काफी ओवर बाकी थे. लेकिन जब मेरे और जैक्सी के बीच साझेदारी चल रही थी और दबाव के बीच उनका कैच लपका जाना हमारे लिए बड़ा झटका था.’
जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ हार की वजह बताई.
बेथेल ने आगे कहा, ‘अगर जैक्सी अगले ओवर में भी क्रीज पर रहते, जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे, तो हम उन पर ज्यादा दबाव डाल सकते थे और आखिरी ओवरों में 30 रन की जरूरत नहीं पड़ती. उस विकेट ने मैच का रुख बदल दिया. दोनों ही कैच कमाल के थे.’ बेथेल ने वरुण चक्रवर्ती का सामना करते हुए लगातार तीन छक्के लगाए, जिससे भारतीय ‘मिस्ट्री’ स्पिनर का मनोबल हिल गया.
हालांकि उनके मुताबिक भारत का ‘ट्रंप कार्ड’ जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर मैच का नतीजा लगभग तय कर दिया. 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, ‘चक्रवर्ती और बुमराह दोनों ही भारत के ‘ट्रंप कार्ड’ थे. मैंने शुरुआत से ही चक्रवर्ती पर दबाव बनाने की कोशिश की. जैसे ही कोई गेंदबाज बचाव करने लगता है, तभी बल्लेबाज दबाव बनाने की स्थिति में होता है.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन बुमराह की गेंदों को हिट करना बहुत मुश्किल है. हमने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने कौशल का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया. उन्हें पूरा श्रेय जाता है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.