जम्मू-कश्मीर क्रिकेट का चमकता सितारा और बारामूला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज आकिब नबी अब राज्य पुरस्कार विजेता बन गए है. आईपीएल के इतिहास में प्रदेश के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे आकिब नबी को उनकी शानदार और लगातार उपलब्धियों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चुना है.
30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई उनकी बोली 8.40 करोड़ पर जाकर खत्म हुई थी। आकिब पर पैसों की यह बरसात दिल्ली कैपिटल्स ने की. इसके साथ ही वे आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. 30 लाख के बेस प्राइस पर बोली 28 गुना ज्यादा पर जाकर खत्म हुई.घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल तक का सफर तय किया. तीन साल पहले प्लेइंग-11 में नहीं थी जगह आकिब ने लगातार अच्छे प्रदर्शन, धैर्य और परिश्रम की बदौलत आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर तय किया है.
बारामूला एक्सप्रेस नाम से प्रसिद्ध आकिब नबी को बड़ा सम्मान
एक समय प्लेइंग-11 में जगह के लिए जूझने वाले आकिब ने रणजी और दिलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर न केवल पहचान बनाई. आकिब नबी फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी-20 में जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे है. 2024-25 का घरेलू सत्र उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.उन्होंने आठ मैचों में 44 विकेट झटके और पूरे सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे. शानदार गेंदबाजी का मिला. आकिब नबी ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों की 59 पारियों में 125 बल्लेबाजों को आउट किया है. 870 रन भी बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में 29 मैचों में 42 विकेट, जबकि टी-20 में 34 मैचों में 43 विकेट उनके नाम हैं. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.