Last Updated:
Jos Buttler broke Rohit Sharma World Record: जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. इसी के साथ बटलर टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए.
बटलर ने रचा इतिहास
बटलर का बड़ा कारनामा
यह बटलर का इंग्लैंड के लिए 150वां टी20 मैच भी था. वह दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 163 मुकाबले खेले हैं. जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले अंग्रेज हैं. बटलर से पहले, विराट कोहली (4188), रोहित शर्मा (4231) और बाबर आजम (4566) इस मुकाम तक पहुंचे थे. कोहली 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 10 नवंबर 2022 को यह आंकड़ा छुआ था.
बटलर ने रचा इतिहास
जब जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरे, तो उन्हें 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 3 रन की दरकार थी. उन्होंने इस मैच में 4 गेंदें खेलकर 3 रन बनाए और 4 हजार रन पूरे कर लिए. जोस बटलर ने साल 2011 में भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. उन्होंने 35 से ज्यादा की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट के साथ 4000 रन बनाए हैं. इस दौरान 28 अर्धशतक और एक शतक लगाया. उन्होंने 101 रन की सर्वोच्च पारी खेली.
इंग्लैंड ने जीता मैच
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवरों में 152 रन पर सिमट गई. इस पारी में कप्तान रिची बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जबकि माइकल जोन्स ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 63 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.