Last Updated:
Kapil dev back Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है.उनका बल्ला इस वर्ल्ड कप में खामोश रहा है. खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा रहा है जिसे लोग खूब आलोचना कर रहे हैं. बावजूद इसके कपिल देव ने इस युवा ओपनर को सपोर्ट किया है और कहा है कि अभिषेक शर्मा को खुद पर भरोसा रखना होगा और टीम मैनेजमेंट को भी उनपर विश्वास बनाए रखना होगा.
अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में उतरे कपिल देव.
भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड को सात रन से हराया. कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि मैच इतना करीबी होगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगा था कि भारत के 250 से ज्यादा रन होने के बाद कोई मुश्किल होगी. यह शानदार मैच था. भारत को जीत की बधाई लेकिन आखिर में जीत क्रिकेट की हुई. मैंने इस मैच का पूरा मजा लिया लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर नहीं.’
अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में उतरे कपिल देव.
उन्होंने भारी दबाव वाले मैच में जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि डेथ ओवरों में उसके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज क्यों है. उन्होंने कहा, ‘बुमराह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है. वह बेस्ट है और इसलिए क्योंकि दबाव में अच्छा प्रदर्शन करता है.’
ओपनर संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा, ‘वह शानदार क्रिकेटर है. कई बार बड़े खिलाड़ी खराब दौर से भी गुजरते हैं जैसे कि अभिषेक के साथ हो रहा है लेकिन अगर बड़े खिलाड़ी हैं तो वे वापसी करते हैं. संजू ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.