भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल मचा हुआ है. करणी सेना के पदाधिकारियों ने सासनी गेट थाने में तहरीर देकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. रिंकू सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई वीडियो पोस्ट की है, जिसके बाद से मामला भड़क गया.
रिंकू सिंह एफआईआर
नई दिल्ली: क्रिकेटर रिंकू सिंह को जिहादी मानसिकता का बताते हुए करणी सेना ने अलीगढ़ में केस दर्ज कराया है. रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग रील को फॉलो करते हुए अपनी प्रोफाइल से भी एक AI वीडियो शेयर किया था, जिसमें हनुमान जी कार चला रहे हैं और गणेश जी, शिव जी, विष्णु जी को उस कार में सवार हैं.
एआई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग रिंकू सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि वह मैदान पर लगातार छक्के उड़ा रहे हैं, उस पर आगे लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? जवाब में हनुमान जी, भगवान शिव, गणेश जी और विष्णु जी काला चश्मा लगाकर वीडियो में आगे नजर आते हैं.
करणी सेना ने थाने में दी तहरीर अब करणी सेना जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि रिंकू सिंह ने जो हिंदू देवताओं का वीडियो शेयर किया है, इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार की माने तो जांच जारी है.
About the Author
Anshul Talmaleअंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें