The Hundred 2026 Auction: इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) 2026 के ऑक्शन में 12 मार्च (गुरुवार) को सनराइजर्स लीड्स (SunRisers Leeds) ने अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) खरीदा है। बताया जा रहा है कि अबरार अहमद (Abrar Ahmed) द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा करार किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, द हंड्रेड के आगामी सीजन की नीलामी में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को खरीदने में किसी भी टीम ने इच्छा नहीं दिखाई।
अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 2.34 करोड़ में खरीदा
द हंड्रेड (The Hundred) 2026 के ऑक्शन में अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 2.34 करोड़ में खरीदा। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का भी मालिकाना हक सन ग्रुप के पास ही है। वहीं, ऑक्शन में टेबल पर सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन और हेड कोच डेनियल विटोरी मौजूद थे। सनराइजर्स लीड्स टीम की कप्तानी इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक करेंगे।
द हंड्रेड के आगामी सीजन की नीलामी में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को खरीदने में किसी भी टीम ने इच्छा नहीं दिखाई। हारिस का बेस प्राइस 100,000 पाउंड था, लेकिन वह अनसोल्ड रह गए। हारिस के हालिया फॉर्म को देखते हुए किसी भी खरीदार ने उनमें दिलचस्पी नहीं जताई।
उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने खरीदा
एक तरफ द हंड्रेड की नीलामी में उस्मान तारिक की चांदी ही चांदी रही। नीलामी में बर्मिंघम फीनिक्स टीम ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को 140,000 पाउंड में साइन किया। तारिक 2026 ऑक्शन में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बनें। वहीं, लंदन स्पिरिट ने जॉनी बेयरस्टो को 160,000 पाउंड में और जो रूट को वेल्श फायर ने 2.40 लाख पाउंड में खरीदा।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.