टीम इंडिया के धाकड़ स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी पत्नी वांशिक के साथ साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे और दोनों ने नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगा। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार को मंदिर पहुंचे थे, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। बुधवार को मालूम चला कि कुलदीप अपनी पत्नी के साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे थे।
नवविवाहित जोड़े ने मंदिर की देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान बांके बिहारी को 56 भोग भी अर्पित किए। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों ने मंदिर प्रांगण में करीब 25 मिनट तक समय बिताया और पूजा-अर्चना की। इस बीच मंदिर की तरफ से उन्हें माला, दुपट्टा और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया।
कुलदीप-वांशिक का वीडियो हुआ वायरल
शादी के बाद कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वांशिक का पहला मथुरा दौरा था, जिसे उन्होंने पूरी तरह निजी रखा। हालांकि, उसके अगले दिन यानी बुधवार को वीडियो वायरल हुआ, तो फैंस को मालूम चला कि कुलदीप अपनी पत्नी के साथ बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे थे।
कपल्स ने बांके बिहारी मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर की देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान बांके बिहारी को 56 भोग भी अर्पित किए। इस बीच कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वांशिक ने करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे।
14 मार्च को हुई थी कुलदीप संग वंशिका की शादी
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वांशिक से 14 मार्च को मसूरी के एक शानदार होटल धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में क्रिकेट जगह से लेकर राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थी। वहीं, शादी से पहले कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में वंशिका से सगाई की थी।
IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा
कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। कुलदीप 2022 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.