Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की हल्दी और मेहंदी की रस्में आज शुक्रवार, 13 मार्च को हो रही हैं। कुलदीप यादव शनिवार, 14 मार्च को देहरादून के मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।
कुलदीप और वंशिका की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुलदीप के साथी क्रिकेटरों का मसूरी में जमावड़ा लगने लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के अलावा, अन्य कई खिलाड़ी ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में पहुंच चुके हैं। युजवेंद्र चहल, हल्दी की रस्म में डांस करते हुए भी दिखाई दिए।
युजवेंद्र चहल ने लगाया डांस का तड़का
कुलदीप यादव की शादी में सिर्फ रिंकू सिंह ही नहीं, बल्कि उनके करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए। युजवेंद्र चहल ने अपने डांस से कुलदीप यादव की हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम बखूबी तरीके से किया। वीडियो में युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।
रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर मसूरी पहुंचे
कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह मसूरी की हसीन वादियों में पहुंच चुके हैं। रिंकू सिंह कुलदीप की शादी में अपनी मंगेतर, सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंच चुके हैं। वहीं, रिंकू ने ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर उन्होंने कहा, ‘यह बहुत बड़ी बात है कि हम विश्व कप जीते हैं।’
फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मसूरी पहुंचे
आज शुक्रवार को सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप, कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन अटेंड करने मसूरी पहुंचे। इस बीच जब एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा ‘हम साथ खेलते हैं, वो मेरे दोस्त हैं। इसलिए अच्छा लग रहा है।” टीम की टी20 विश्व कप जीत पर उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा है। हमने शानदार क्रिकेट खेला और चैंपियन बने। लगातार दो जीतें अच्छी होती हैं।’
रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की शादी में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा, सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा समेत पूरी टी20 और वनडे टीम के आने की उम्मीद है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.