Likely Playing xi Team India 1st odi vs new Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन ऑलराउंडर्स को जगह दे सकती है. श्रेयस अय्यर कमबैक मैच में किस नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा. चोट से उबरकर श्रेयस वापसी कर रहे हैं.
चोट के बाद शुभमन गिल की भी वापसी हो रही है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी का ओपनिंग में उतरना तय है. बाएं हाथ के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल है. उन्हें इंतजार करना होगा.

भारत की पहले वनडे के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन.
तीसरे नंबर पर उतरेंगे कोहली
विराट कोहली का तीसरे नंबर पर उतरना पक्का है. कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक ठोककर खुद को फॉर्म में रहने के संकेत दिए हैं. वह वनडे सीरीज की शुरुआत भी बेहतरीन अंदाज में करना चाहेंगे. विराट अच्छी लय में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे. श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर उतरेंगे. चोट के बाद श्रेयस की कमबैक मैच में वापसी कैसी रहती है, यह देखना दिलचस्प होगा. चोट से उबरने के बाद श्रेयस ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलकर खुद को पूरी तरह से फिट घोषित बताया. केएल राहुल को ऋषभ पंत की जगह तरजीह दी जा सकती है. भारतीय वनडे टीम में राहुल और पंत के रूप में दो विकेटकीपर हैं. पंत को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर रखा गया है.
सुंदर, जडेजा ओर नीतीश की तिकड़ी को मिल सकती है जगह
रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के तौर पर तीन ऑलराउंडर्स को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.पेस अटैक में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है. अगर गंभीर और गिल ने प्लेइंग इलेवन में सुंदर और जडेजा को मौका दिया तो फिर हर्षित राणा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री नहीं होगी. स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते नजर आ सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.