MI vs RCB Live Score WPL 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और उप कप्तान आज आमने सामने हैं. वुमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं जबकि बैंगलोर की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं.यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जा रहा है. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):
नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
आरसीबी की टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद मंधाना ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी.
🚨 Toss 🚨@RCBTweets won the toss against @mipaltan in the season opener and elected to bowl first.
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.