IND vs NZ Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच महाटक्कर 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनी है। विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के लिए दोनों टीमें जी-जान लगा देगी।
इस बीच खितबी जंग से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान ने पारा और भी अधिक बढ़ा दिया है। फाइनल मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीवी कप्तान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें कुछ भारतीय फैन्स के दिल तोड़ने भी पड़ें तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी।’
कीवी कप्तान सैंटनर के तेवर से मैच का पारा बढ़ा
भारत के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम की जीत का दवा किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें कुछ भारतीय फैन्स के दिल तोड़ने भी पड़ें तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
मिचेल सैंटनर ने बताया अपना प्लान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सेंटनर ने कहा भले ही हमारी टीम इस मुकाबले में फेवरेट नहीं है, लेकिन खिलाड़ी छोटी-छोटी चीजों को सही तरीके से अंजाम दें तो न्यूजीलैंड ट्रॉफी जीत सकता है। आगे उन्होंने कहा ‘हमें पता है कि हम शायद फेवरिट नहीं हैं, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर हम छोटी-छोटी चीजें सही तरीके से करें और टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करें तो हम खुद को ट्रॉफी जीतने की स्थिति में ला सकते हैं।
भारत पर ज्यादा प्रेशर रहेगा-सैंटनर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कीवी कप्तान ने कहा फाइनल में दबाव भारत पर ज्यादा होगा, क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी। आगे उन्होंने कहा फाइनल में दोनों टीमें अपनी-अपनी ताकत के साथ उतरेंगी और जो अधिक देर तक शानदार प्रदर्शन करेगी, वही टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
भारत vs न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड
अगर बात किया जा कि दोनों टीमों के बीच फाइनल से पहले कितने टी20 मैच हुए हैं, तो दोनों के बीच कुल 30 मैच खेला गया है। इन 30 मुकाबले में से टीम इंडिया को 18 मैचों में जीत मिली है, वहीं, कीवियों को 11 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश के वजह से रद्द हुआ था। इन आंकड़ों को देखने के बाद टी20 में भारत का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.