पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को इंग्लैंड के खिलाफ 18 साल की उम्र में फिक्सिंग करने का दोषी पाए जाने के बाद 6 महीने की सजा हुई थी. उनको कुछ दिन जेल में भी रहना पड़ा था फिर बाकी दिन एक यंग ऑफेंडर्स इंस्टीट्यूशन में बिताया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जो भी भारत के लिए भविष्यवाणी की है वो सच हो रही हैं.
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी हो रही सच
नई दिल्ली. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के मैच में हार की भविष्यवाणी की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. इससे पहले आमिर ने अभिषेक शर्मा की स्लॉगर बताया था जिसको लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी. उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज अंतिम चार में जगह बनाएंगे.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को रविवार को बड़ा झटका लगा, जब दक्षिण अफ्रीका ने मेज़बान भारत को 76 रन से हरा दिया. हार के अलावा भारत का नेट रन रेट भी काफी गिर गया और सेमीफाइनल की दौड़ अब और भी मुश्किल हो गई है, जबकि भारत को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.