T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। रविवार, 22 फरवरी को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए अहम मुकाबले में भारत को 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।
सुपर 8 में अब भारत को दो मैच और भी खेलने हैं। भारत जिंबाम्बे से 26 फरवरी को चेन्नई में और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ इडेन गार्डन में खेलेगा। सेमीफाइनल को देखते हुए भारत को इन दोनों मैच को हर हाल में जितना होगा और बड़े नेट रनरेट के हिसाब से।
दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने बताया क्यों टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी। आमिर ने भारत की कमजोरी बताते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी जिक्र किया।
भारत आज एक्सपोज हुआ है- मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘आपने एक चीज नोट की होगी, इंडिया आज एक्सपोज हुआ है। आज पहली दफा उसने चे की है, इस वर्ल्ड कप में। ये लोग भूल रहे कि ये वो टीम नहीं है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे, वो परिस्थिति के हिसाब से मैच को चलाते थे। हमारी टीम जो गलती करती है, भारत शुरुआत में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को भेज रहा है। दूसरी टीमें ऑफ स्पिनर को लगा देती हैं। एक-दो आउट हुए, 180 चेज करना मुसीबत बन जाता है।’
अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को बाहर रखा-मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर ने शो में आगे कहा ‘आप शिवम दुबे को खिला रहे हैं। रिंकू सिंह की बारी आती नहीं। आपने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को बाहर रखा। उनके प्लेयर्स स्पिनर्स के आगे संघर्ष करते हैं। चाइनामैन स्पिनर आपके पास है, जिसे आपने बाहर रखा। अबरार के साथ भी ऐसा होता है।’
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
मैन इन ब्लू को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इन दोनों मैच को जितना होगा। इन दोनों मैचों में भारत को जीतने के साथ-साथ बड़े अंतर के विरोधी टीम को हराना होगा। अगर भारत दोनों मैच जीत जाता है, तो उसके बाद 4 अंक हो जाएंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अगले अपने दोनों मुकाबले जीत जाता है, तो उसके बाद 6 अंक हो जाएंगे। अगर भारत एक भी मैच हारता है, तो वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.