Mohammad Rizwan BBL: बिग बैश लीग 2025-26 में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच में तो हालात ये हो गया कि पारी के बीच में रिजवान को रिटायर्ड आउट होने के लिए कह दिया गया है. वहीं अब इस बेइज्जती के बाद रिजवान को लेकर ये मांग उठने लगी उन्हें पाकिस्तान लौट जाना चाहिए.
ऐसा ही कुछ बिग बैश लीग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के साथ हुआ. रिजवान बीबीएल के इस सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं. सिडनी थंडर्स के खिलाफ एक मैच में रिजवान की ऐसी धीमी बल्लेबाजी हुई की रेनेगेड्स के कप्तान ने उन्हें रिटायर्ड आउट होने के लिए कह दिया गया. रिजवान उस समय 23 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे थे. टी20 के लिहाज से यह बहुत खराब और धीमी बल्लेबाजी थी. रिजवान के रिटायर्ड आउट की घटना के बाद पाकिस्तान में यह कहा जाने लगा है कि इससे पाकिस्तान क्रिकेट का अपमान हुआ है.
क्या है वापस पाकिस्तान लौटेंगे रिजवान
रिजवान के रिटायर्ड आउट की घटना के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट हलकों में हलचल मचा दी है. कई पूर्व खिलाड़ियों और फैंस ने इसे रिजवान जैसे बड़े कद के खिलाड़ी का अपमान बताया है. पाकिस्तानी चैनल ‘जीटीवी स्पोर्ट्स’ पर इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान होस्ट ने यहां तक सवाल उठा दिया कि क्या रिजवान को विरोध स्वरूप लीग छोड़कर वापस पाकिस्तान लौट आना चाहिए.
होस्ट ने पूर्व कप्तान यूनिस खान का उदाहरण देते हुए कहा कि, “रिजवान के साथ जो हुआ, उससे न केवल दुनिया भर में मजाक उड़ा है, बल्कि अपमान की भावना भी पैदा हुई है. आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जब यूनिस खान को बेंच पर बिठाया गया था, तो उन्होंने साफ कह दिया था कि मैं पाकिस्तान का कप्तान हूं, बेंच पर नहीं बैठूंगाॉ. मुझे सम्मान के साथ वापस भेजें.’ खिलाड़ियों को अपने सम्मान के लिए खड़ा होना चाहिए.”
कमरान अकमल ने रिजवान के खेल पर उठाए सवाल
पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा कि यह स्थिति दुखद है, लेकिन आधुनिक टी20 क्रिकेट की मांग बदल गई है. अकमल ने रिजवान को लेकर कहा, “मैं पिछले 3-4 सालों से कह रहा हूं कि जिस तरह से रिजवान खेल रहे हैं, उससे उन्हें भविष्य में मुश्किल हो जाएगा. हमारे टॉप खिलाड़ी और पाकिस्तान के कप्तान के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन एक तरह से उन्होंने खुद उन्हें ऐसा फैसला लेने का मौका दिया है.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.