Last Updated:
Mohammed Shami Bowling J&K vs Bengal Ranji Trophy Semi Final: जम्मू कश्मीर और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए. हालांकि, दिन के अंत तक मुकाबला बराबरी पर रहा, क्योंकि 328 रन के जवाब में जम्मू टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन मुकाबला रोमांचक होने वाला है.
शमी ने झटके तीन विकेट.
शमी ने झटके तीन विकेट
बंगाल के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी ने कल के स्कोर में दस रन और जोड़कर 146 रन पर आउट हो गए. अनुभवी सुमंता गुप्ता ने 36 गेंद में 39 रन बनाए. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील कुमार ने 20 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए. जम्मू कश्मीर की पारी में भारत के गेंदबाज शमी ने बंगाल के लिए शानदार पहला स्पैल डाला. उन्होंने सलामी बल्लेबाज शुभमन खजूरिया (3) और ताविर हुसैन (2) को LBW आउट किया, जबकि शुभम पुंडीर ने मुकेश कुमार की गेंद पर स्लिप में सुदीप चटर्जी को कैच कराया.
शमी ने झटके तीन विकेट.
पारस डोगरा-समद ने ठोके अर्धशतक
तीन विकेट 13 रन पर गिरने के बाद जम्मू कश्मीर के लिए अनुभवी कप्तान पारस डोगरा ने 112 गेंद में 58 रन बनाए और युवा आईपीएल स्टार अब्दुल समद ने 85 गेंद में 82 रन की पारी खेली. डोगरा की पारी में सात चौके शामिल रहे, जबकि समद की पारी 12 चौकों वाली रही. मुकाबला तीसरे दिन रोमांचक रहने की उम्मीद है. देखना होगा कि कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब रहती है.
डोगरा बने ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज
जम्मू-कश्मीर के कप्तान डोगरा ने 58 रन की पारी के दौरान रणजी ट्रॉफी में 10000 रन पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले वसीम जाफर के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. डोगरा ने यह उपलब्धि 147 पारियों में हासिल की. वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 12038 रन दर्ज हैं. 41 साल के डोगरा रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 33 शतक हैं, जबकि पहले नंबर पर 41 शतकों के साथ जाफर हैं.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.