Last Updated:
Mohammed Siraj DSP Salary: मोहम्मद सिराज आज सफलता के उस मुकाम पर हैं जहां उनके पास शोहरत, दौलत और सरकारी रुतबा तीनों हैं. उनकी सालाना कुल कमाई (आईपीएल, बीसीसीआई, सरकारी सैलरी और एंडोर्समेंट) करीब 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाती है. सिराज की यह कहानी साबित करती है कि अगर आपके सपनों में जान है, तो आप गलियों से निकलकर आसमान की बुलंदियों को छू सकते हैं.
मोहम्मद सिराज को डीएसपी की जॉब से कितनी सैलरी मिलती है.
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य बन चुके हैं. तेलंगाना सरकार में ग्रुप-1 अधिकारी यानी डीएसपी के पद पर तैनात मोहम्मद सिराज को एक सम्मानजनक वेतन मिलता है. नियमों के अनुसार सिराज का मूल वेतन (Basic Pay) वर्तमान में 58,850 से 1,37,050 के बीच है. सैलरी के अलावा उन्हें मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल अलाउंस और यात्रा भत्ता भी मिलता है. केवल पद ही नहीं, तेलंगाना सरकार ने सिराज को हैदराबाद में 600 गज का प्लॉट भी दिया है, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों में है. भविष्य में सिराज की सरकारी सैलरी में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद ‘फिटमेंट फैक्टर’ में 3.0 से 3.5 तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो सिराज की न्यूनतम मासिक सैलरी 80,000 के पार जा सकती है. उनका अधिकतम वेतन भत्तों को छोड़कर लगभग 1.85 लाख तक पहुंच सकता है.
मोहम्मद सिराज को डीएसपी की जॉब से कितनी सैलरी मिलती है.
बीसीसीआई और आईपीएल से बरस रहे हैं करोड़ों रुपये
सरकारी नौकरी तो सिराज के सम्मान का प्रतीक है, लेकिन उनकी असली कमाई का जरिया क्रिकेट है। सिराज आज भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. सिराज बीसीसीआई के ‘ग्रेड-ए’ (Grade A) अनुबंध का हिस्सा हैं. इसके तहत उन्हें बोर्ड की ओर से सालाना 5 करोड़ की रिटेनरशिप फीस मिलती है. इसके अलावा प्रति मैच (टेस्ट, वनडे, टी20) की मैच फीस और प्रदर्शन बोनस अलग से होता है.
आईपीएल और गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें रिलीज कर दिया था. इसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने उन पर भरोसा जताते हुए 12.25 करोड़ की भारी-भरकम राशि में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. सिराज ने अब तक 108 आईपीएल मैच खेले हैं और 109 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी और विकेट लेने की क्षमता उन्हें लीग का सबसे डिमांडिंग गेंदबाज बनाती है.
एक ऑटो ड्राइवर के बेटे से ‘सुपरकॉप’ तक का सफर
सिराज की सफलता की कहानी जितनी चमक-धमक वाली दिखती है, उसके पीछे का संघर्ष उतना ही कठिन रहा है. उनके पिता हैदराबाद में ऑटो चलाते थे और मां एक साधारण गृहिणी थीं. आर्थिक तंगहाली के बावजूद सिराज ने कभी हार नहीं मानी. 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता को खोने के बाद भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई. आज वह न केवल एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, बल्कि तेलंगाना पुलिस के एक सम्मानित अधिकारी भी हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.