Mohammed Siraj may replace Harshit Rana t20 world cup: मोहम्मद सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिल सकता है. हर्षित घुटने में चोट की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. भारत को शनिवार को वर्ल्ड कप में अमेरिका से पहला मैच खेलना है. हर्षित को यह चोट भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप वॉर्मअप मैच के दौरान लगी थी. वह सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे.
मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह मिल सकता है मौका.
इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हर्षित राणा (Harshit Rana) की चोट इतनी गंभीर है कि वह टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे. हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी.कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि राणा की स्थिति ‘अच्छी नहीं’ दिख रही है. सूर्यकुमार ने हालांकि राणा को अभी पूरी तरह से बाहर नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से लगा कि राणा के लिए समय पर ठीक होना मुश्किल है.
मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह मिल सकता है मौका.
भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगी. सूर्यकुमार ने कहा, ‘राणा को अभी बाहर नहीं किया गया है, हमारे फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं, लेकिन उनके चोट की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है.’ भारतीय टीम के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि राणा के लिए इस टूर्नामेंट के दौरान चोट से उबरने की संभावना काफी कम है. राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए.
हर्षित राणा हालांकि भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे. उनका इकोनॉमी रेट भी नौ से ऊपर का है. वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे. वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है. राणा की जगह भारतीय टीम में कोई अनुभवी तेज गेंदबाज जगह बना सकता है, जिनमें प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का नाम प्रमुख है. इसके साथ ही हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं. उनकी उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.