पीसीबी ने कहा बांग्लादेश के अनुरोध पर भारत से खेलने के लिए राजी हुआ
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यू टर्न ले लिया है. 1 फरवरी को पाक सरकार ने कहा था कि टीम टूर्नामेंट में तो खेलेगी लेकिन भारतीय टीम के साथ होने वाले मैच में नहीं उतरेगी. पीसीबी का कहना है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनसे अनुरोध किया था कि वह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में हिस्सा ले. रविवार, 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में यह मुकाबला होना है.
बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया है कि उसने बांग्लादेश का साथ दिया. जब आईसीसी ने उनके मैच भारत से बाहर कराने से इनकार कर दिया और बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी और मैदान पर नहीं उतरेगी, ताकि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाई जा सके.