Last Updated:
MS Dhoni Fined for over speeding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रांची में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उनकी कार उनके घर के पास ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़ी गई. ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने रिकॉर्ड किया कि गाड़ी तय स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज चल रही थी. इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया.
महेंद्र सिंह धोनी की कार का कटा चालान.
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नियम सभी नागरिकों के लिए समान हैं, चाहे वह आम व्यक्ति हो या कोई चर्चित हस्ती. फिलहाल धोनी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. धोनी को अक्सर उनके गृह नगर रांची में लग्जरी गाड़ियां चलाते हुए देखा जाता है. उनके कलेक्शन में जीप ग्रैंड चेरोकी, ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी और निशान जोंगा जैसी एसयूवी के साथ-साथ कई सुपरबाइक्स भी शामिल हैं.
महेंद्र सिंह धोनी की कार का कटा चालान.
इस मामले को लेकर भी चर्चा में
धोनी एक अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में हैं. झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने भी धोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह नोटिस रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआईजी-10/ए नामक आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर भेजा गया है. अधिकारियों के अनुसार उक्त प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित किया गया था, जबकि हाल में मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि वहां से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है.
बोर्ड ने धोनी से 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है. दोनों मामलों ने फिलहाल खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज कर दी है. एमएस धोनी आईपीएल 2026 को लेकर भी चर्चा में हैं. दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैंस उन्हें एक बार फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं. हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी सीजन के सभी मैचों में नहीं खेलेंगे.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.