सोमवार, 1 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में यूएसए के खिलाफ नारायण जगदीसन ने महज 55 गेंदों में ताबड़तोड़ 104 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। जगदीसन ये रन 189 की स्ट्राइक रेट से बनाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप में 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए के बीच मैच खेला जाएगा।
नारायण जगदीसन दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जगदीसन अपने दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जगदीसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार पांच शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2022 में 277 रन की पारी के लिए उन्होंने कई खिलाड़ी जानते हैं। 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए जगदीसन का चयन किया गया था, जहां वे ऋषभ पंत की जगह टीम में आए थे।
नारायण जगदीशन ने साल 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट के अलावा जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में जगदीशन शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.