Last Updated:
Shivam Dube won impact player of the match medal: बल्ले से महत्वपूर्ण रन और शानदार फील्डिंग के लिए शिवम दुबे ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिया जाने वाला इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड जीता. टीम के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार ने शिवम दुबे को यह मेडल दिया. शिवम दुबे ने मुकाबले में 17 गेंद में 27 रन बनाए और दो कैच भी लपके.
शिवम दुबे ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर मेडल.
ये स्टार बना ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’
ऑलराउंडर शिवम दुबे को पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. 32 साल के दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय भारत के फील्डिंग कोच टी. दिलीप को दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम के अंदर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश कुमार ने उन्हें मेडल पहनाया. दुबे ने मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए, जिसने भारत को 170 रन के पार पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने दो बेहतरीन कैच भी लिए.
शिवम दुबे ने बनाए 27 रन
मेडल देते समय योगेश कुमार ने कहा, ‘सबसे पहले इस अहम मैच की जीत पर बधाई. आज का इम्पैक्ट प्लेयर वह है जो छक्के लगाने और बड़े मैचों में अहम कैच पकड़ने के लिए जाना जाता है. वह अपनी डाइट के लिए भी मशहूर है. आज उसने बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी अहम भूमिका निभाई और दो महत्वपूर्ण कैच लिए.’ अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए दुबे ने कहा कि यह बहुत अहम मुकाबला था. उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी खेली और दो कैच पकड़े, जिससे उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ. उन्होंने कहा, ‘धन्यवाद दिलीप सर. वह मेरे फील्डिंग कोच और मेरी प्रेरणा हैं.’
Sixes, crucial catches, BIG IMPACT 😎
🎥 Presenting our 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵 in Colombo, ft. fun dressing room BTS 🏅😊
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.