Last Updated:
ICC Player of the Month February nominees: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को नॉमिनेट न करके फैंस को चौंका दिया है. इस अवॉर्ड की रेस में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक हैं.
फरहान, जैक्स और शैडली आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए नामित.
तीनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सका था. पाकिस्तान ने सुपर-8 का अपना आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें जीत के बावजूद टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकी थी. पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले साहिबजादा फरहान का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था. फरहान ने 6 मैचों की 6 पारियों में 2 शतक सहित 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोर रहे थे. विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए वह टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. फरहान की वजह से ही पाकिस्तान सुपर-8 में भी पहुंच सकी थी.
फरहान, जैक्स और शैडली आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए नामित.
इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में ऑलराउंडर विल जैक्स का अहम रोल रहा था. जैक्स ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था. जैक्स ने टी20 विश्व कप 2026 में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकी थी. जैक्स ने 8 मैचों की 8 पारियों में 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे, वहीं 9 विकेट लिए थे.
अमेरिका ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन पिछले एडिशन में पाकिस्तान को हराने वाली इस टीम ने इस बार भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. इसकी बड़ी वजह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक रहे. 37 साल के इस गेंदबाज ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने परेशान किया था. शैडली वैन शाल्कविक 4 मैचों में 13 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. पहले स्थान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं. दोनों के 14-14 विकेट हैं. हालांकि, बुमराह ने 8 जबकि वरुण ने 9 मैच खेले थे. बुमराह की इकॉनमी भी वरुण से बेहतर थी.
देखना होगा कि साहिबजादा फरहान, विल जैक्स और शैडली वैन शाल्कविक में किसे फरवरी महीने के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाता है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.