Last Updated:
New Zealand Semi Finals Equation T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड से हारकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका गंवा दिया. अब न्यूजीलैंड की किस्मत का फैसला पाकिस्तान और श्रीलंका के मैच से होगा. हालांकि, पाकिस्तान अगर इस मुकाबले को जीत भी लेता है तो भी न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. चलिए जानते हैं पाकिस्तान की जीत के बाद भी कैसे न्यूजीलैंड टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर सकता है.
न्यूजीलैंड कैसे टॉप-4 में पहुंच सकता है
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पास टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट कटाने का शानदार मौका था, जिसे उसने इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारकर गंवा दिया. अब उसका टॉप-4 में पहुंचना पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले के नतीजे पर निर्भर है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की इस हार ने पाकिस्तान को एक तरह से जीवनदान दे दिया. पाकिस्तान की टीम की नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, जो न्यूजीलैंड की जीत से खत्म हो जातीं पाकिस्तान की टक्कर ग्रुप के आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका से है. पाकिस्तान अगर यह मुकाबला जीत भी लेता है तो भी वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है और न्यूजीलैंड की टॉप-4 में एंट्री हो जाएगी. आइए आपको पूरा समीकरण समझाते हैं. इंग्लैंड पहले ही ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.