Last Updated:
नीता अंबानी ने टीम इंडिया को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली पुरुष टीम बनने पर बधाई दी. उन्होंने इस जीत को हर भारतीय का गर्व बताया और कहा कि घरेलू मैदान पर मिली यह सफलता बेहद खास है. उनके अनुसार, खिलाड़ियों के निडर जज्बे और अटूट विश्वास ने तिरंगे का मान बढ़ाया है. यह ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी.
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपयिन बनी.
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में महाविजय के बाद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने टीम इंडिया को इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाई दी है. भारत ने न केवल न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से करारी शिकस्त दी, बल्कि तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली पुरुष टीम बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है.
एक अरब दिलों की धड़कन और तिरंगे का मान
नीता अंबानी ने टीम इंडिया की इस जीत को हर भारतीय का गौरव बताया. उन्होंने कहा, “आज रात, एक अरब से अधिक दिल गर्व और खुशी के साथ धड़क रहे हैं. हमारे ‘मेन इन ब्लू’ को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने और इतिहास में तीन बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर हार्दिक बधाई”. उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि अपने घरेलू मैदान पर, जोशीले प्रशंसकों के सामने यह उपलब्धि हासिल करना इस जीत को और भी खास बनाता है.
खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम
नीता अंबानी ने भारतीय खिलाड़ियों के खेल और उनके अटूट विश्वास की सराहना करते हुए कहा, “निडर भावना, असाधारण धैर्य और अटूट विश्वास के साथ, हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया को दिखाया कि भारत की नीली जर्सी पहनने का असली मतलब क्या है”. उन्होंने इस जीत का श्रेय केवल टीम को ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद उस भारतीय को दिया जिसने अपनी टीम के लिए प्रार्थना की और चीयर किया.
भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा
अंत में उन्होंने खेल की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि खेल कैसे पूरे राष्ट्र को एकजुट कर सकता है और आने वाली पीढ़ियों को भारत के लिए बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित कर सकता है. आज रात तिरंगा और भी ऊंचा और चमकीला लहरा रहा है.
About the Author

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.