Last Updated:
No reaction from virat kohli: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई लेकिन अब तक इसे लेकर विराट कोहली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सचिन तेंदुलकर समेत तमाम दिग्गजों ने टीम इंडिया को इस कामयाबी पर बधाई दी. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा तो मैच देखने पहुंचे थे.
अब तक विराट कोहली का नहीं आया टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जीत पर रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम गौतम गंभीर की कोचिंग में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. लगातार दूसरी बार भारत ने खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाया है. अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी टीम इसे लगातार दो बार नहीं जीत पाई है. भारत ने पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे. कमाल की बात यह है कि विराट कोहली कहीं नजर नहीं आए.
सचिन, धोनी और रोहित सबने दी बधाई
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत और फाइनल का टिकट हासिल करने पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बधाई दी. महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को इस खास मौके पर टीम के साथ मौजूद थे. इन सबके बीच विराट कोहली की कोई खबर नहीं मिली. ना तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कोई पोस्ट किया और ना ही वो मुंबई में नजर आए.
आखिर कहां हैं विराट कोहली
मार्च 2026 की शुरुआत में विराट कोहली को लंदन, यूके में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया. हाल ही में सामने आई एक वीडियो में वह अपने बेटे अकाय के साथ “द अमाडियस” इलाके के पास टहलते नजर आए. इससे साफ है कि अपने बच्चे के जन्म के बाद विराट कोहली लंदन में निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.