Not Mohammed siraj but Suryakumar yadav wins POTM: टी20 वर्ल्ड कप पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका के खिलाफ 29 रन की जीत के साथ आगाज किया. 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी टीम को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की पारी खेल 161 रन तक पहुंचाया. मोहम्मद सिराज ने मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए.
अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम के जैसे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी वैसा तो नहीं देखने को मिला. दुनियाभर के गेंदबाजों की पिटाई करने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर अमेरिका ने शुरुआत में ही लगाम लगा दिया. महज 77 रन पर टीम इंडिया के 6 विकेट गिर गए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर को संभालकर 49 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन की लाजवाब पारी खेल डाली. इस एक पारी के दम पर ही भारतीय टीम 161 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई.
मोहम्मद सिराज की शानदार वापसी
48 घंटे तक टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी मोहम्मद सिराज का नाम शामिल नहीं किया गया था. हर्षित राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से चयनकर्ताओं ने उनको मौका दिया. जसप्रीत बुमराह के बीमार पड़ने के कारण अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. उन्होंने इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. 4 ओवर के कोटे में 29 रन देकर 3 सफलता हासिल की. सिराज ने टीम को इस मुकाबले में पहला विकेट दिलाया था.
सिराज की जगह सूर्यकुमार क्यों बने प्लेयर ऑफ द मैच
मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन मैच में ज्यादा प्रभाव कप्तान सूर्यकुमार यादव की पारी ने डाला. भारत जब मुश्किल में था जब उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए और टीम के जीत की नींव रखी. उन्होंने पहले तो विकेट गिरने से बचाया और आखिर में जाकर ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को ऐसे स्कोर तक पहुंचाया जहां से मोहम्मद सिराज टीम को जीत तक ले जाने में कामयाब रहे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.