Ollie Robinson controversy: इंग्लैंड तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की क्रिकेट में शुरुआत एक बड़े विवाद से हुई थी. ये विवाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ था. इस विवाद का असर ये हुआ कि रॉबिन्सन को डेब्यू मैच के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सभी फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया था. आइए जानते हैं क्या है ओली रॉबिन्सन का मामला.
डेब्यू के अगले मैच में ओली रॉबिन्सन हो गए थे सस्पेंड
दरअसल पूरा मामला ये है कि साल 2021 में ओली रॉबिन्सन को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला था. मैच के शुरू होने तक सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे रॉबिन्सन मैदान पर उतरे उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया. बवाल उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रहा था जो उन्होंने 2012-13 में की थी. रॉबिन्स को शायद अपने उस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में याद भी नहीं था.
क्या रॉबिन्सन का सोशल मीडिया पोस्ट
बता दें कि जब रॉबिन्सन लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे, उसी दौरान उनके 8-9 साल पुराने एक्स पोस्ट (ट्वीट) वायरल होने लगी. रॉबिन्सन ने जब ये पोस्ट किया था जब उनकी उम्र करीब 18-19 साल की थी. रॉबिन्सन का ये ट्वीट्स नस्लवादी और लिंगभेदी थे, जिसमें महिलाओं, एशियाई लोगों और मुस्लिमों को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक बातें लिखी थी.
रॉबिन्सन के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत जांच शुरू की. इसके बाद पहले टेस्ट के खत्म होते ही रॉबिन्सन को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया. सजा के तौर पर जांच के बाद उन पर 8 मैचों का बैन लगाया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, जुर्माने के तौर पर उन्हें 3200 पाउंड भी देने पड़े.
रॉबिन्सन ने मांगी थी माफी
सोशल मीडिया पोस्ट विवाद के बाद ओली रॉबिन्सन बिना शर्त माफी मांगी. उन्होंने कहा कि वे उस समय नासमझ और गैर-जिम्मेदार थे और उन्हें अपने किए पर बहुत शर्मिंदगी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब वैसे इंसान नहीं हैं. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और खेल मंत्री ओलिवर डाउडेन ने रॉबिन्सन का बचा करते हुए कहा था कि एक दशक पहले किए गए ट्वीट्स के लिए उन्हें अब निलंबित करना हद से ज्यादा कार्रवाई हो गई है.
कैसा है रॉबिन्सन का करियर
डेब्यू मैच में विवाद मे फंसने के बाद रॉबिन्सन के करियर इसका गहरा असर पड़ा. यही वजह है कि पिछले पांच साल में उन्हें इंग्लैंड के लिए अब तक सिर्फ 20 टेस्ट में ही खेलने का मौका मिला है. इसमें उन्होंने 76 विकेट लिए हैं. रॉबिन्सन आखिरी बार इंग्लैंड के लिए फरवरी 2024 में भारत के खिलाफ रांची टेस्ट में खेले थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.