Last Updated:
शाहजैब भट्टी ने लिखा, “अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट. 24 साल की उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं. पिछले साल मैंने लाइव टेलीविजन पर क्वैद-ए-आजम फाइनल जिताया था. उसके बाद से मुझे लगभग 40 मैचों में लगातार बेंच पर बैठाया गया. मेरा एक ही सपना था कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करूं. लेकिन राजनीति, भ्रष्टाचार और ढांचे की कमी ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया.
पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे 24 साल के क्रिकेटर शाहजैब भट्टी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है
नई दिल्ली. पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे 24 साल के क्रिकेटर शाहजैब भट्टी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. भट्टी ने क्वैद-ए-आजम ट्रॉफी 2024-25 में सियालकोट रीजन की पेशावर रीजन पर रोमांचक एक विकेट से जीत में नाबाद 32 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में राजनीति और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. भट्टी का सपना पाकिस्तान के लिए खेलने का था, लेकिन लगातार 40 मैचों तक बेंच पर बैठाए जाने से परेशान होकर उन्होंने यह फैसला लिया.
शाहजैब भट्टी ने एक्स (X) पर लिखा, “अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट. 24 साल की उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं. पिछले साल मैंने लाइव टेलीविजन पर क्वैद-ए-आजम फाइनल जिताया था. उसके बाद से मुझे लगभग 40 मैचों में लगातार बेंच पर बैठाया गया. मेरा एक ही सपना था कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करूं. लेकिन राजनीति, भ्रष्टाचार और ढांचे की कमी ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया. अब मुझे समझ आ गया है कि हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट क्यों छोड़ रहा है. अलविदा.”
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.