pak shaheen afridi will play t20 wc पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने दांबुला में पत्रकारों से कहा कि हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन अंतिम फैसला मेडिकल पैनल की सलाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा.
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने दांबुला में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह विश्व कप के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन अंतिम फैसला मेडिकल पैनल की सलाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा. अफरीदी अभी लाहौर के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल पैनल की देखरेख में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हुए थे अफरीदी
ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग के एक मैच में फील्डिंग करते समय शाहीन के घुटने में चोट लग गई थी और इसके बाद पीसीबी ने उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए वापस बुला लिया था. सलमान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान विश्व कप के लिए संतुलित और मजबूत टीम तैयार करने में कामयाब रहा है और श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला से उनके खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल होने में मदद मिलेगी. पाकिस्तान विश्व कप के अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. सलमान ने कहा कि यह श्रृंखला हमारे खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी. विशेषकर उन खिलाड़ियों को इससे मदद की मिलेगी जिन्होंने श्रीलंका में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है.
शाहीन क्यों हैं अहम
चोट की वजह से शाहीन भले ही मैदान से दूर हैं पर पाकिस्तान जानता है कि वो वर्ल्ड कप में क्या रोल निभा सकते है. शाहीन अफरीदी T20 फॉर्मेट में एक बड़े नाम हैं, जिन्होंने अपनी गति, स्विंग और बाएं हाथ के एंगल से बल्लेबाजों को परेशान किया है,शाहीन अफरीदी टी20 क्रिकेट के एक बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जैसे T20I में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे सबसे तेज़ गेंदबाज बनना और सबसे कम उम्र में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, T20I) में 100 विकेट पूरे करना. उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, हालांकि हालिया मैचों में उनकी फॉर्म थोड़ी मिलीजुली रही है, फिर भी वह पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और उनकी फिटनेस पर पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2026 का फ्यूचर टिका होगा.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.