Last Updated:
Salman Agha Punished by ICC: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उन्हें फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. ढाका में हुए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान रनआउट होने पर सलमान काफी गुस्से में नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें ग्राउंड पर ही हेलमेट पटकते देखा गया.
सलमान आगा पर आईसीसी का एक्शन.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लेते हुए कड़ी सजा सुनाई है. दरअसल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान रनआउट होने के बाद सलमान काफी गुस्से में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने गलत तरीके से ग्राउंड पर ही हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिए. इतना ही नहीं डग आउट में जाते समय बाउंड्री लाइन के पास भी उन्होंने ऐसा ही किया, जिसके खामियाजा आईसीसी से फटकार और एक डिमेरिट अंक के रूप में उठाना पड़ा.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.