Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के साथ ही सुपर-8 का सेनेरियो साफ हो गया है. यहां एक ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाबे पहुंचे हैं. तो वहीं दूसरे ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जगह बना चुके हैं. पाकिस्तान का भी इसमें शामिल होना तय माना जा रहा है. मगर आगे की राह उसके लिए मुश्किल है.
सुपर-8 में पाकिस्तान के सामने तगड़ी चुनौती है.
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के साथ ही सुपर-8 का सेनेरियो साफ हो गया है. यहां एक ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाबे पहुंचे हैं. तो वहीं दूसरे ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जगह बना चुके हैं. पाकिस्तान का भी इसमें शामिल होना तय माना जा रहा है. हालांकि इसके लिए नामीबिया पर जीत की जरूरत होगी. पाकिस्तान जीत जाता है तो उसे सुपर-8 के मैच अपने ग्रुप यानी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका से खेलने होंगे. पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इसमें कम से कम दो मैच जीतने होंगे. इसका पहला मुकाबला ही 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकता है. इन तीनों टीमों की फॉर्म पाकिस्तान के लिए क्यों मुसीबत है? आइए समझते हैं.
पाकिस्तान की पहली बाधा होगी न्यूजीलैंड, 21 फरवरी को दोनों के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम फॉर्म में है और लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. ग्रुप स्टेज में हुए 4 मैचों में टीम ने 3 जीत दर्ज की और नेट रन रेट 1.227 रहा. टीम की ओर से टिन सीफर्ट अब तक टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 173 रन के साथ टॉप पर हैं. इसके अलावा रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स भी कनाडा के खिलाफ हुए मैच में फॉर्म में नजर आए थे. दोनों ने क्रमश: 59 और 77 रन नाबाद रहकर बनाए थे. टीम की गेंदबाजाी भी संतुलित नजर आ रही है, केल जेमिसन जैसे गेंदबाज टीम की जीत में बढ़िया योगदान दे रहे हैं.
इंग्लिश टीम पाकिस्तान की दूसरी बाधा है, ग्रुप स्टेज में टीम 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचा है. टीम की ओर से विल जैक्स अब तक हाई स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप पर हैं. इसके अलावा जैकब बैथल अब तक टीम की ओर से सबसे ज्यादा 143 रन बना चुके हैं. टीम का बॉलिंग अटैक भी दमदार है, टीम की ओर से ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, सैम करन की लीडरशिप में बॉलिंग अटैक भी जानदार है जो पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की मुसीबत बन सकता है.

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्डकप से बाहर का रास्ता दिखाने में जितना योगदान जिम्बाबे का है, उतना ही श्रीलंका का भी है. भारत के साथ वर्ल्डकप की मेजबानी कर रही यह टीम फुल फॉर्म में नजर आ रही है. पाकिस्तान के ग्रुप में यह अकेली ऐसी टीम है, जिसने अब तक खेले 3 में सभी 3 मैच जीते हैं और चौथे मैच में भी उसकी जीत पक्की ही मानी जा रही है. टीम की बल्लेबाजी इस बार सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है.
टीम की ओर से कुसल मेंडिस 168 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और वर्ल्डकप में तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा श्रीलंका के पी निसंका भी लगातार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वर्ल्डकप का पहला शतक निशंक ने ही बनाया है. इसके अलावा सनाका और तीक्ष्णा की लीडरशिप में श्रीलंका का बॉलिंग अटैक भी जोरदार नजर आ रहा है.

भारत से हार के बाद पाकिस्तान की लगातार आलोचना हो रही है, टीम ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले हैं, इनमें उसे 2 में हार का सामना करना पड़ा. खास बात ये है कि टीम का रन रेट -0.403 है. आज टीम नामीबिया के खिलाफ मैच जीतकर सुपर-8 में तो पहुंच जाएगी, रन रेट में भी कुछ सुधार होगा, लेकिन अगले दौर में मजबूत टीमों से पार पाना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा.
अगर टीम के टॉप खिलाड़ियों की बात करें तो पाकिस्तान की ताकत रहे गेंदबाज इस पर वर्ल्डकप में टॉप -10 में भी शामिल नहीं है. पाकिस्तान की ओर से अभी तक साइम अयूब ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं जो टॉप -20 में सबसे आखिरी पायदान पर है. बल्लेबाजी में टॉप-20 की बात करें तो साहिबजादा फरहान अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो 18वें नंबर पर हैं,उनके अलावा पाक का कोई भी बल्लेबाज टॉप-20 या उसके आसपास भी नहीं है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.