Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Colombo weather: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में आज खेले जाने वाले आीसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का साया है. इस मैच के ना होने पर दोनों टीम में अंक बांट दिए जाएंगे. इसका नुकसान आगे चलकर दोनों टीम को हो सकता है.
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से धुल सकता है! प्रैक्टिस सेशन हो चुका है रद्द
पाकिस्तान को सुपर 8 अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ करनी है. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. लगातार बारिश के कारण टीम की तैयारियां प्रभावित हुई हैं और प्रैक्टिस सेशन को रद्द कर दिया गया. इससे पहले भारत और पाकिस्तान के मैच पर भी बरिश का साया था लेकिन मुकाबलें कोई खलल नहीं पड़ी.
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में बारिश के विलेन बनने की संभावना जताई जा रही है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है. साथ ही 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है. करीब 6.7 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मैच शाम 7 बजे शुरू होना है, लेकिन उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. आसमान 99 प्रतिशत तक बादलों से ढका रहेगा और करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने की संभावना है.
दोनों टीमों की चिंता बढ़ी
इस स्थिति ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों की चिंता बढ़ा दी है. अगर भारी बारिश होती है तो मैच का नतीजा प्रभावित हो सकता है, जिससे सुपर 8 की दौड़ और भी रोमांचक हो जाएगी. मैच रद्द होने पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 अंक मिलेंगे. दोनों टीम का हाल एक जैसा है. ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए थे. नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड की स्थिति पाकिस्तान से बेहतर है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.