Last Updated:
Pallekele Weather Forecast : जिम्बाब्वे की टीम ने इस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में गजब का खेल दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराकर उसके सुपर 8 की राह मुश्किल कर दी. आज आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीता तो वो अगले दौर में पहुंच जाएगी जबकि कंगारू टीम बाहर जाएगी. आयरलैंड के खिलाफ मैच पर बारिश का साया है और इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा.
जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धुला तो ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदा
चोटिल पॉल स्टर्लिंग की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी लोर्कन टकर को दी गई, जो आयरलैंड के लिए लकी साबित हुई. पिछले मैच में ओमान के खिलाफ आयरलैंड ने जीत दर्ज की. इससे पहले आयरलैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी. ओमान के खिलाफ टकर ने शानदार 94 रन बनाकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई.
वहीं जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा की कप्तानी में कमाल का खेल दिखाया है. ओमान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सबको चौंकाया. अगर वह अपने बाकी दो मैचों में से एक जीत जाता है तो सुपर 8 में पहुंच सकता है. आयरलैंड के खिलाफ जीत जिम्बाब्वे की अगली राउंड में जगह पक्की कर सकती है.
पालेकेले का मैच धुला तो ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदा
यह मुकाबला पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पालेकेले में मौसम की भविष्यवाणी ज्यादा अच्छी नहीं है. मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है. तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि नमी 75 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है. इस मैच के बारिश से रद्द होने पर जिम्बाब्वे को 1 अंक से संतोष करना होगा और ऑस्ट्रेलिया को इसका फायदा होगा. अगला मैच जिम्बाब्वे को श्रीलंका से खेलना होगा और यहां जीत आसान नहीं होगी.
आईसीसी का शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया को देगा फायदा
ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपना आखिरी मुकाबला 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले से एक दिन पहले जिम्बाब्वे और श्रीलंका का मैच होगा. इसका मतलब हुआ कि आईसीसी ने जो शेड्यूल बनाया है उसके मुताबिक जब ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच खेलने उतरेगा तो उसके सामने सुपर 8 में पहुंचने का पूरा समीकरण होगा. नेट रन रेट को बेहतर करने के लिए उसे कितने रन के अंतर से या कितने ओवर पहले मैच जीतना है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.