Last Updated:
PCB said No player was fined: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपए जुर्माने की बात सामने आई थी, लेकिन अब पीसीबी ने इसका खंडन किया है. पीसीबी ने एक बयान में कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नहीं लगेगा जुर्माना
मीर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फार्मूला तैयार करने के बारे में सोच रहा है क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें अच्छी प्रोत्साहन राशि मिलती है.’’ उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लगभग छह–सात करोड़ पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं और इसलिए बोर्ड उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराने पर विचार कर रहा है.
हर खिलाड़ी पर लगना था 50 लाख का जुर्माना
मीर ने कहा, ‘‘लेकिन अभी तक किसी भी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है.’’ रिपोर्टों के अनुसार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहने के बाद पाकिस्तान के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया. पाकिस्तान के क्रिकेटरों को मैच और टूर फीस के अलावा केंद्रीय अनुबंध के लिए मासिक रिटेनर के तौर पर धनराशि मिलती है. इसके अलावा विभिन्न श्रेणियां में मैच जीतने पर उन्हें बोनस भी मिलता है.
खिलाड़ियों को बोर्ड के प्रायोजन समझौते की धनराशि से भी कुछ हिस्सा मिलता है. पिछले साल यह भी सहमति बनी थी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से पीसीबी को मिलने वाले लगभग तीन करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष के वार्षिक राजस्व का तीन प्रतिशत हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम बेशक सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान को आईसीसी की तरफ से एक बड़ा राजस्व मिला है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.