Last Updated:
Hardik Pandya पर आरोप है कि उन्होंने अपने शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें की है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक और महिका रोमांटिक होते नजर आते हैं. अब इसी को लेकर स्टार ऑलराउंडर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है.
हार्दिक पंड्या पर पुलिस केस
न्यूजीलैंड पर फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों का परिवार भी ग्राउंड पर आ गया था. अवॉर्ड सेरेमनी के पहले मैदान पर जमकर जश्न मनाया गया. प्लेयर्स नाच-गा रहे थे. एक-दूसरे के साथ फोटोज क्लिक करवा रहे थे. ब्रॉडकास्टर्स को इंटरव्यू दे रहे थे. इसी दौरान पूरी दुनिया ने हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा की हरकतों को टीवी पर लाइव देखा था. शिकायतकर्ता वकील वाजिद खान को हार्दिक की इन्हीं हरकतों से एतराज है. वाजिद खान ने एएनआई से बातचीत में बताया बताया:
आपने देखा वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे. उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था… 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. हार्दिक अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांधकर लेटे हुए थे. मेरा मानना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है. मैंने पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि घटना तो अहमदाबाद में हुई थी, यहां नहीं इसलिए मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है, और हम शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक प्रति भी दे दी है. देखते हैं आगे क्या होता है. मैंने शिकायत दर्ज करा दी है…
#WATCH | Pune: Advocate Wajid Khan says, “You must have seen the T20 World Cup here. Hardik Pandya was dancing with his girlfriend in celebration of his victory. The national flag was tied to his back… According to Section 2 of the 1971 National Flag Act, we should respect the… pic.twitter.com/mHVHn336ql
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.