Canada T20 World Cup team announced: कनाडा ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के पंजाब में जन्मे दिलप्रीत बाजवा टीम की कमान संभालेंगे. ग्रुप D में मौजूद कनाडा की टक्कर साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और UAE से होनी है. टीम अपने अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी.
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा
टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका रीजनल क्वालिफायर फाइनल में कनाडा ने 132 रनों का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. अमेरिका रीजनल क्वालिफायर के दौरान कनाडा के लिए शिवम शर्मा की ऑफ-स्पिन गेंदबाजी काफी असरदार रही. उन्होंने 7.81 की औसत से 11 विकेट लिए. वहीं, कलीम सना की लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजी ने भी कमाल किया और उन्होंने 7.5 की औसत से 10 विकेट झटके. दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.

कनाडा क्रिकेट टीम का ऐलान
ग्रुप-डी में है कनाडा की टीम
बल्लेबाजी में कनाडा को आक्रामक बल्लेबाज निकोलस किर्टन से काफी उम्मीदें होंगी. उनके साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज समरा भी अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 160.72 है. कनाडा को ग्रुप D में रखा गया है, जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और यूएई से होगा. कनाडा अपने अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा.
कनाडा की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, डिलन हाइलिगर, हर्ष ठाकर, जसकरणदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन ज़फर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.